गढ़वा, फरवरी 20 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गर्मी शुरू होने के साथ ही ब्लड बैंकों में रक्त की कमी होने लगी है। उक्त कारण थैलेसीमिया मरीजों को सर्वाधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के कारण दो-तीन महीने ब्लड बैंकों को रक्तदान की पूर्ति करने में मुश्किलें सामान्य तौर पर होती हैं। जिला मुख्यालय में तीन ब्लड बैंक हैं। एक सरकारी तो दो निजी। स्थानीय स्तर पर पुण्यतिथि से लेकर सालगिरह और जन्मदिन पर भी रक्तदान करने का रिवाज बढ़ा है। उसके बाद भी जिलास्तर पर चल रहे तीनों ही ब्लड बैंक में खून की किल्लत हमेशा बनी रहती है। कभी-कभी तो समय पर खून नहीं मिलने पर लोगों को जान भी गंवानी पड़ती है। हालांकि जिले में ऐसी स्थिति कम ही बनी है। खून की कमी से जूझ रहे लोगों के बारे में जब भी स्थानीय रक्तदाताओं को जानकारी मिलती है वह ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान करने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.