धनबाद, मार्च 4 -- धनबाद, संवाददाता गर्मी की दस्तक के साथ ही शहर में बिजली कटनी शुरू हो गई है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, बिजली संकट भी उसी अनुरूप बढ़ रहा है। हर दो घंटे पर 15-20 मिनट के लिए बिजली आ रही और चली जा रही है। यह स्थिति शहर के पुराना बाजार, बैंक मोड़, हीरापुर, मनईटांड़, वासेपुर, भूली, सरायढेला, नूतनडीह, बैंक कॉलोनी, कार्मिक नगर, भेलाटांड़, मेमको, बारामुड़ी सहित अन्य मुहल्लों में है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही। सुबह से लेकर देर रात तक बिजली की समस्या रहती है। इससे लोग परेशान हो रहे हैं। गर्मी की शुरुआत में ही बिजली संकट है। स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आनेवाले समय में लोगों को अधिक देर तक बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है जबकि विभागीय अधिकारी का कहना था कि इस बार गर्मी के मौसम में लोगों को बेहतर बिजली आपूर्ति की जाएगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.