धनबाद, फरवरी 17 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। गर्मी की दस्तक के साथ धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ब्लड सेंटर में खून की कमी और मरीजों की परेशानी शुरू हो गई है। 700 से अधिक बेड वाले बड़े अस्पताल में सोमवार की सुबह तक मात्र 43 यूनिट ब्लड उपलब्ध था, जबकि यहां प्रतिदिन औसतन 40 से 50 यूनिट रक्त की जरूरत पड़ती है। ऐसे में किसी भी आपात स्थिति से निपटना चुनौती है। स्थिति यह है कि सामान्य दिनों में हमेशा उपलब्ध रहने वाले बी पॉजिटिव ग्रुप के ब्लड का स्टॉक भी काफी कम हो गया है। सोमवार को सिर्फ 12 यूनिट ब्लड था। एबी निगेटिव और ओ निगेटिव ब्लड नहीं है। बाकी ग्रुप के ब्लड भी काफी कम मात्रा में थे। बता दें कि ब्लड सेंटर से न सिर्फ मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बल्कि सदर अस्पताल धनबाद समेत कई निजी अस्पतालों को रक्त की आपूर्ति होती है। यही वजह है कि स्टॉक में कमी का...