रायपुर, मई 15 -- छत्तीसगढ़ में गर्मी के दिनों में मौसम मेहरबान बना हुआ है। प्रदेश के जिलों में पखवाड़ेभर से हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। सुबह गर्मी तो दोपहर बाद मौसम में बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 18 जिलों के लिए ऑरेंज और और यलो अलर्ट जारी किया है। यहां तेज हवा के साथ बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने की घटना हो सकती है। हवा की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे हो सकती है। आगामी कुछ दिनों तक मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से मौसम लगातार बदल का दौर बना रहेगा। मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाडा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, दुर्ग, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, मुंगेली जिले के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां हल्की से मध्यम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.