फरीदाबाद, मई 22 -- फरीदाबाद। स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां होने वाली है और बच्चे अपने अभिभावकों से घूमने की जिद करते हैं। हरियाणा में पर्यटन विकसित नहीं किए जाने से फरीदाबाद के लोग दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों की ओर रुख करने का मजबूर होते हैं। हरियाणा विकसित किए जाने वाले पर्यटन स्थल तैयार नहीं हैं। इसकी मुख्य वजह पर्यटन निगम के पास अपना कोई कार्यकारी अभियंता नहीं होने से पर्यटन एवं ऐतिहासिक स्थलों का जीर्णोद्धार रुका हुआ है। अधिकारी के अभाव में पर्यटन निगम टेंडर नहीं जारी कर पा रहा है। नूंह के नलहड़ मंदिर का जीर्णोद्धार होना बाकी फरीदाबाद में सूरजकुंड व बड़खल झील को अभी तक विकसित नहीं किया जा सका है। बड़खल झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का काम करीब तीन वर्षों से चल रहा है, लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं हो पाया है। इसी प्रकार बल्लभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.