औरंगाबाद, मई 9 -- जिले में गर्मी ने एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिहार मौसम सेवा केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम केंद्र के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इसी तरह रविवार को तापमान और बढ़कर अधिकतम 41 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री तक पहुंच सकता है। सोमवार को भी अधिकतम 41 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री का अनुमान है। मंगलवार को गर्मी अपने चरम पर होगी। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इस दौरान 13 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.