मेरठ, मार्च 17 -- मेरठ। रंगोत्सव के बाद जहां शनिवार को अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई। वहीं रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज हुई। अगले 72 घंटों में दिन के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का अनुमान है। इससे दिन में पारा 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास जा सकता है। रात के तापमान में कोई बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जहां मेरठ में दिन-रात का तापमान क्रमश: 31.1 एवं 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से 5.0 डिग्री अधिक रिकॉर्ड हुआ। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी रविवार को 17.7 रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 4.0 डिग्री अधिक है। दिन-रात के तापमान सामान्य से क्रमश: 5.0 और 4.0 डिग्री सेल्सियस अधिक बने हुए हैं। इससे पहले दिन-रात के ताप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.