छपरा, मई 12 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। भीषण गर्मी के बीच सारण में बिजली की कटौती से लोग परेशान हैं। लोड बढ़ने से कई इलाकों में ट्रांसफार्मर जल गये हैं। फ्यूज कॉल उड़ने की घटना कई गुना बढ़ गई है, जिससे बड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी प्रखंडों में बिजली की ट्रिपिंग (आंख मिचौनी) हो रही है। इससे लोगों को गर्मी में ही रात काटनी पड़ रही है। छपरा शहर के मोहल्लों में लोडशेडिंग के कारण बिजली की खूब आवाजाही हो रही है। जिला मुख्यालय से सटे कई ग्रामीण इलाकों में बमुश्किल 10-15 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है। प्रभुनाथ नगर, भगवान बाजार इलाके में भी बिजली की आंख-मिचौनी जारी है। बिजली कटौती से ग्रामीण इलाके के लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। कंपनी के अनुसार शहरी इलाके में 23 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है तो ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.