सुपौल, मई 16 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। जिले में गुरुवार को उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। सुबह से गर्म हवा के साथ लू के थपेड़ों ने आम लोगों का जीवन प्रभावित कर दिया। धूप का असर बढ़ने के साथ ही गर्मी में लोगों के पसीने छूटने लगे थे। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उधर, तेज धूप के कारण सड़कों पर लोगों का आवागमन नहीं के बराबर रहा। भीषण गर्मी में लोग पसीनों से भीगे रहे थे। चटक धूप में लोग झुलसते दिख रहे थे। उधर, मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले 24 घंटे में मौसम में बदलाव दिख सकता है। हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.