कटिहार, जुलाई 20 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में मौसम ने आखिरकार करवट ले ही ली। उमस और भीषण गर्मी से जूझ रहे किसानों को अब राहत की सांस मिली है। आसमान में 70 प्रतिशत तक बादलों का डेरा है और पछुआ हवा 4 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, शनिवार देर रात तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 9.3 मिलीमीटर वर्षा होने की संभावना है। इससे खरीफ फसलों की बुआई और धान की रोपनी में तेजी आएगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 24 घंटे में दिन के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट अगले 24 घंटे में दिन के तापमान में दो डिग्री तक गिरावट की संभावना है। वहीं 5 से 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तरी हवा भी चली है। कृषि वैज्ञज्ञनिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.