बागपत, मई 30 -- एक बार फिर भीषण गर्मी अपना प्रकोप दिखा रही है। गुरुवार को पूरे दिन उमशभरी गर्मी ने लोगों को परेशान किए रखा। दिनभर गर्म हवाएं चलती रहीं। पूर्व में हुई बारिश की वजह से मौसम में नमी है, इसलिए उमस बढ़ी है। ऐसे में लोग पसीनों से तरबतर हो रहे हैं। गर्मी के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। पूरे दिन शहर के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। गुरुवार को सुबह आठ बजे से ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर तक अधिकतम तापमान 37 डिग्री न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। वातावरण में नमी के कारण उमस भी बढ़ गई। ऐसे में पंखे और कूलर भी लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं दे सके। इसका असर बाजारों में भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.