उन्नाव, फरवरी 24 -- उन्नाव। बड़े ट्रांसफार्मरों में लगी कॉपर की पटिया चोरी होने का सिलसिला इस गर्मी में परेशानियां खड़ी करेगा। हर साल की तरह यदि इस साल भी चोरी का सिलसिला न थमा तो बिजली संकट खड़ा हो सकता। सबसे ज्यादा परेशानी गंगा कटरी व शहर से जुड़ी नई आबादियों का है। यहां तेल चोरी होना और पटिया को गायब करने का खेल पुराना है। कई बार एफआईआर के बावजूद इन्हें पकड़ने में पुलिस के हाथ भी खाली रहे। जिलेभर में 52 सब स्टेशन से जुड़ी 5.16 लाख उपभोक्ता है। भरपूर बिजली उपलब्ध कराने के लिए 63 से लेकर 400 केवीए तक के करीब 1555 से ज्यादा ट्रांसफार्मर लगे हैं। गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने या फिर कहीं लाइन में फाॅल्ट आने पर ट्रांसफार्मर खराब होने का डर रहता है। इससे उपभोक्ताओं को बिजली संकट से जूझना पड़ता है। ट्रांसफार्मर खराब न हो, इसके लिए 400 केवीए के करीब...