मुरादाबाद, मार्च 28 -- समय से काफी पहले ही गर्मा रहे मौसम का मिजाज और ज्यादा तल्ख होता नजर आ रहा है। मुरादाबाद में दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। शुक्रवार को लगभग साफ आसमान के बीच पश्चिम दिशा से तेज धूल भरी हवा चली। रात के न्यूनतम तापमान में भी थोड़ी बढ़ोत्तरी हुई। शुक्रवार को तड़के के समय गुलाबी सर्दी महसूस होने के बाद धूप निकलते ही तापमान काफी तेजी से बढ़ना शुरू हो गया। पिछले 24 घंटों में मुरादाबाद व आसपास के क्षेत्रों में दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि औसत से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ जोकि, औसत से करीब दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। पूर्वान्ह के बाद हवा की रफ्तार काफी बढ़ गई। पच्चीस किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.