पाकुड़, अप्रैल 27 -- पाकुड़। प्रतिनिधि उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में बढ़ती गर्मी के कारण विगत दिनों से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ व दुरुस्त करने तथा संचालित आरडीएस योजनाओं के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान उपायुक्त ने विद्युत आपूर्ति के सुचारू संचालन और अनावश्यक बिजली की कटौती को लेकर कार्यपालक अभियंता को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। उपायुक्त ने आमजनों को बिजली कटने (पॉवर कट) के बाद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों (एसी, फ्रिज, मोटर, कम्प्यूटर आदि) को ऑफ करने की सलाह दी है, ताकि बिजली आपूर्ति दुबारा सुचारू होने के पश्चात अधिक लोड से उपकरणों को नुकसान हो सकता है। ऐसे नुकसान से बचने के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अनप्लग करना एक सरल और प्रभावी उपाय है, ताकि उपकरण सुरक्षित और सही ढंग से काम कर सकें। शहरी समेत ग्रामीण क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.