देहरादून, मई 17 -- फोटो देहरादून। गर्मियों की शुरूआत होते ही पक्षियों के लिए सामाजिक संगठन आने लगे हैं। टीम मै हूं सेवादार की ओर से पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए जन जागरण अभियान चलाया। संस्थापक संदीप गुप्ता ने बताया कि शहर के कई इलाकों में मिट्टी के बर्तन (सकोरे ) का वितरण किया गया। ताकि किसी भी बेजुबान पक्षी की पानी के अभाव में जान ना जाए। लोगों को मिट्टी के बर्तन देकर उनको छायादार वृक्ष या घर की छत व आंगन में इस छोटी सी शुरुआत करने की अपील की गई। प्रसिद्ध डाट काली माता के आशीर्वाद से महा अभियान को सकारात्मक सेवा का संकल्प लिया। संस्था ने धार्मिक स्थल प्रमुख चौराहा और विद्यालय के बच्चों को इसका वितरण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.