नई दिल्ली, मार्च 18 -- गर्मी के सीजन में लोगों को परेशानी न हो इसके लिए दिल्ली जल बोर्ड ने अभी से संसाधनों को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। गर्मी के महीनों में टैंकरों से भी पानी की आपूर्ति बढ़ाई जाएगी। इसके लिए सभी टैंकरों को जीपीएस से लैस किया जाएगा। इन जीपीएस के माध्यम से अधिकारी टैंकरों के आवागमन को ट्रैक कर सकेंगे। इसके साथ-साथ भूमिगत जलाशयों की सफाई और नलकूपों की मरम्मत भी कराई जा रही है। दिल्ली की भाजपा सरकार ने गर्मी में पानी के संकट से निबटने के लिए पहले ही तैयारी शुरू कर दी है। बीते दिनों दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने दिल्ली जल बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की थी, साथ ही जल संसाधनों को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए थे। उन्होंने पानी की समान आपूर्ति के लिए इंतजाम करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बीती सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.