बदायूं, फरवरी 25 -- बिल्सी। नगर के सीएचसी पर प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र की करीब 30 से अधिक गर्भवती महिलाओं का टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए सलाह भी दी। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ जयश्री शर्मा ने गर्भवती महिलाओं को बताया कि गर्भ के दौरान महिलाओं को हमेशा संतुलित आहार लेना चाहिए। इससे बच्चे का विकास काफी तेज गति से होता है। साथ ही मां के लिए किसी तरह की कमजोरी नहीं आती है। इस मौके पर शशिवाला, सुमन शर्मा आदि मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.