नई दिल्ली, जनवरी 30 -- गर्भाशय हटाना (Hysterectomy) केवल एक चिकित्सा प्रक्रिया नहीं होती है, बल्कि यह किसी महिला के शारीरिक और भावनात्मक सफर का एक महत्वपूर्ण मोड़ होता है। कई बार यह सर्जरी असहनीय दर्द और बीमारियों से राहत का जरिया बनती है, तो कभी यह अपने साथ हार्मोनल बदलावों और स्वास्थ्य संबंधी नई चुनौतियों का एक नया अध्याय लेकर भी आती है। यह समझना बेहद जरूरी है कि इस बदलाव के बाद शरीर किस तरह की प्रतिक्रिया करता है, ताकि आप पूरी जागरूकता और आत्म-विश्वास के साथ अपनी 'नई शुरुआत' कर सकें। शारदा केयर हेल्थसिटी की गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. लिपि शर्मा से जानते हैं आखिर क्या होता है गर्भाशय हटाना और बच्चेदानी निकलवाने के बाद एक महिला के शरीर पर क्या बुरा प्रभाव पड़ता है। यह भी पढ़ें- हार्ट ब्लॉकेज से बचना है? ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती हैं ये 5 बेस...