बदायूं, दिसम्बर 25 -- बिल्सी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। 35 से अधिक गर्भवती महिलाओं का टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.जयश्री शर्मा ने बताया कि गर्भावस्था का समय बहुत नाजुक होता है। महिलाओं को देखभाल की सख्त जरूरत रहती है। उन्होने कहा कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को पूरी नींद लेना चाहिए। कई बार तो नींद न पूरी होना चिंता का विषय भी बन जाता है। इस मौके पर डॉ. चारु गुप्ता, प्रगति शर्मा, शशिवाला, सुमन शर्मा आदि मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...