अलीगढ़, जुलाई 17 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सिविल लाइन क्षेत्र की महिला को गर्भावस्था में पति ने दहेज के लिए घर से निकाल दिया। इसके बाद फोन पर गालीगलौज करते हुए तीन तलाक बोल दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुलंदशहर के थाना डिबाई क्षेत्र के गांव कसेर कला निवासी इकरा अजहर (हाल निवासी हमदर्द नगर) का निकाह 12 फरवरी 2024 को गाजियाबाद के संजय नगर बी ब्लाक निवासी अशहर एहसान के साथ हुआ था। पिता ने निकाह में करीब 20 लाख रुपये खर्च किए थे। लेकिन, शादी के एक माह बाद से ही पति व अन्य ससुरालीजन दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने लगे। इसी बीच सास की लिवर की बीमारी से मौत हो गई। इसका इल्जाम भी इकरा पर लगाने लगे। जबरन उसके जेवरात छीन लिए और घर से निकाल दिया। उस समय महिला गर्भ से थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.