संवाददाता, दिसम्बर 17 -- यूपी के गोरखपुर में एक शख्स अपनी पत्नी के गर्भवती होते ही प्रेमिका संग फरार हो गया। पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया लेकिन जन्म के फौरन बाद ही नवजात को लावारिस होने का दंश झेलना पड़ रहा है। मां ने भी उसे अपनाने से इनकार कर दिया है। मासूम की मां महिला अस्पताल में ही भर्ती है। पिता भी जिंदा है। इसके बावजूद मासूम को माता-पिता का प्यार नहीं मिल रहा है। एसएनसीयू में भर्ती मासूम को अब चाइल्ड लाइन के हवाले करने की तैयारी है। रविवार की देर रात रेलवे स्टेशन से प्रसव पीड़ा से कराहती गर्भवती के लेकर रेलवे यात्री मित्र महिला अस्पताल पहुंचे। सोमवार के तड़के महिला ने बेटे को जन्म दिया। लेकिन प्रसव के बाद महिला ने बेटे को साथ रखने से इनकार कर दिया। इसके बाद अस्पतालकर्मी सकते में आ गए। एसएनसीयू में भर्ती नवजात को दूसरी यात्रियों से कि...