बांदा, अप्रैल 5 -- बांदा। संवाददाता घर जाते समय रास्ते में मिले दबंग ने सरेराह गर्भवती का हाथ पकड़ लिया और उसे खींचने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर उसके भाई दौड़े तो आरोपित पेट में लात मारते हुए भाग गया। इससे युवती का बच्चा खराब हो गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला की युवती के मुताबिक, देर शाम अपने घर जा रही थी। मत्ती मिठाई बाले की दुकान के पास यासीन उर्फ टोपी निवासी पठान बब्बा मिला। रोककर पूछा, रात में कहां जा रही हो। घर जाने की बात कहते ही उसने गलत नीयत से हाथ की कलाई पकड़ ली और घसीटने लगा। युवती ने विरोध किया तो उसे मारने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर भाई दौड़े तो आरोपित पेट में लात मारते हुए भाग गया। आरोपित के लात मारने से पेट में रहा बच्चा खराब हो गया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ चोट पहुंचने, छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.