लखीमपुरखीरी, अप्रैल 6 -- लखीमपुर। थाना खीरी के गांव मूसेपुर खुर्द में दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने चार माह की गर्भवती महिला की पिटाई की और उसे तलाक देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना हैदराबाद के गांव भलिल्या बुजुर्ग निवासी सना प्रवीन ने बताया कि उसका निकाह 19 मार्च 2023 को मूसेपुर खुर्द निवासी इस्तिखार अली पुत्र शाकिर अली के साथ हुआ था। उसके पिता ने दहेज में अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था। लेकिन निकाह के बाद से ही ससुराली कार की मांग करने लगे। मायके वालों ने मांग पूरी होने से इंकार कर दिया। इससे नाराज होकर आरोपी उसे मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। 7 मार्च को मार पीट कर तीन तलाक देकर उसे घर से भगा दिया। महिला का कहना है कि उसके पति के पहले से ही किसी लड़के से स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.