पीलीभीत, जनवरी 4 -- पूरनपुर। शादी का झांसा देकर युवक ने एक युवती के साथ दुरचार किया। उसके बाद शादी से मुकर गया। युवती गर्भवती हो गई। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। युवती ने एसपी को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। थाना सेहराम क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की रिश्तेदारी माधोटांडा के गांव में है। युवती का रिश्तेदारी में आना जाना था। इस दौरान एक युवक से उसका प्रेम प्रसंग शुरु हो गया। शादी का झांसा देकर युवक ने युवती के साथ जबरन दुराचार किया। इससे युवती गर्भवती हो गई। उसने युवक से शादी करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। युवती ने पुलिस से शिकायत करते हुए युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बावजूद रिपोर्ट नहीं लिखी गई। युवती ने एसपी से मामले की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.