गोरखपुर, दिसम्बर 18 -- हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद हरपुर बुदहट क्षेत्र के बकुलही गांव की एक विवाहिता के साथ ससुराल में दहेज को लेकर अमानवीय व्यवहार और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता मोनिका (28) पुत्री स्व. शिवशंकर की शादी दिसंबर 2024 में संभल जिले के चंदौसी थाना क्षेत्र स्थित महानंदपुरम निवासी सचिन गौतम से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष 10 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। मोनिका का कहना है कि उसके पिता पहले ही दहेज में 20 लाख रुपये से अधिक दे चुके थे, इसके बावजूद ससुरालियों की मांग जारी रही। पीड़िता ने आरोप लगाया कि गर्भवती होने के दौरान भी उसके साथ बेरहमी से म...