गोरखपुर, फरवरी 20 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सूरस टोला-भरवल गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार की महिलाओं पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित बहादुर ने बताया कि 17 फरवरी को दोपहर करीब 3.30 बजे उनकी पत्नी कोईली, पुत्री रिती और गर्भवती पुत्रवधू बंदना घर के पश्चिम दिशा में जाने वाले रास्ते के पास बैठकर बातचीत कर रही थीं। इसी दौरान गांव के ही धर्मेन्द्र, जितेन्द्र, वनदेवी और शीला वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि उन लोगों ने लात और मुक्कों से तीनों महिलाओं की पिटाई की, बाल पकड़कर घसीटा, जिससे उन्हें अंदरूनी चोटें आईं। हमले में 7 माह की गर्भवती बंदना के पेट में लात मारी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...