अलीगढ़, मार्च 18 -- क्वार्सी थाना क्षेत्र के महेशपुर में सोमवार की रात एक गर्भवती महिला ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। अक्सर दंपति के बीच विवाद होता रहता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। फतेह नगर निवासी हसीना (20) साल का निकाह दो साल पहले महेशपुर निवासी एक युवक से हुआ था। पति मजदूरी करता है। हसीना गर्भवती थी। पुलिस के अनुसार अक्सर दंपति के बीच कलह होती रहती थी। सोमवार को फिर से किसी बात पर दंपति में विवाद हो गया। तभी हसीना कमरे में गई और फंदे से लटक गई। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतार लिया। परिजन मेडिकल कालेज लेकर पहंुचे,जहां चिकित्सकों ने हसीना को मृत घोषित कर दिया। उधर खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग आ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। थाना प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.