गढ़वा, जनवरी 6 -- गढ़वा। मेराल थाना अंतर्गत गोंदा गांव में सोमवार की रात घरेलू विवाद से आहत महिला गीतांजलि गुप्ता ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार वालों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेराल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचने पर सोमवार रात करीब 9 बजे चिकित्सक ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...