रुद्रपुर, फरवरी 15 -- रुद्रपुर। किच्छा क्षेत्र में रविवार को एक गर्भवती महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले एम्बुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया। समय पर मिली आपातकालीन चिकित्सा सुविधा और स्वास्थ्य कर्मियों की सतर्कता से प्रसव सुरक्षित रूप से संपन्न हुआ। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए गए हैं। जानकारी के अनुसार, छतरपुर कॉलोनी, किच्छा निवासी 30 वर्षीय प्रेमा पत्नी अमरनाथ को प्रसव पीड़ा होने पर एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था। दोपहर 2:20 बजे रास्ते में ही एम्बुलेंस में उन्होंने पुत्र को जन्म दिया। चिकित्सा कर्मियों ने तत्काल आवश्यक देखभाल प्रदान की। बाद में मां और नवजात को अस्पताल पहुंचाकर चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दोनों की स्थिति सामान्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...