लखीमपुरखीरी, सितम्बर 9 -- खमरिया, संवाददाता। खमरिया थाना क्षेत्र में अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर गर्भवती विवाहिता को घर से निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है ससुराल में दहेज की खातिर उसका उत्पीड़न इस हद तक होता था कि भोजन की थाली तक छीन ली जाती थी। पीड़िता ने पति और सास ससुर पर उत्पीड़न और दहेज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। खमरिया थाना क्षेत्र के मुन्नूपुरवा मजरा लालपुर की खुशबू पुत्री संजय गौतम की शादी 12 अप्रैल 2023 को खमरिया थाना क्षेत्र के चौंरा निवासी रवींद्र पुत्र पूरन गौतम के साथ हुई थी। खुशबू का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले उसको आए दिन अतिरिक्त दहेज के लिए मारते पीटते थे। आरोप है कि जब वह भोजन करने बैठती तब उसकी थाली छीन ली जाती थी। गत दिवस खुशबू को पति रवीन्द्र,ससुर पूरन और सास ने मिलकर मारापीटा और घर से निकाल दिया। खुशबू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.