बदायूं, जून 9 -- गर्भवती महिला की ससुरालियों ने पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने घायल महिला को उझानी सीएचसी में भर्ती कराकर तहरीर दी। जनपद कासगंज के गांव न्यौली निवासी गर्भवती विवाहिता लवी शर्मा को उसकी सास और पति ने मिलकर पीटा। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से उसका गला दबाने की कोशिश भी की गई। सूचना मिलने पर छतुईया निवासी लवी की मां रजनी आशा अपने पुत्रों के साथ ससुराल पहुंचीं और घायल पुत्री को उझानी सीएचसी में भर्ती कराया। विवाहिता लवी शर्मा ने ससुरालियों के खिलाफ जान से मारने की कोशिश और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...