शाहजहांपुर, मार्च 23 -- अस्पताल में गर्भवती महिला और नवजात शिशु की मौत के मामले में नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पांच फरवरी को निगोही के एक निजी अस्पताल में महिला नीलम की इनजेंक्शन लगने से मौत हो गई थी। अस्पताल कर्मी महिला के शव को छोड़कर फरार हो गए थे। भाई की तहरीर पर पुलिस ने आठ पति,चिकित्सक समेत आठ लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आज खुदागंज मोड़ से एक आरोपी रजत को गिरफ्तार कर लिया। रजत के ऊपर पुलिस ने इनाम भी घोषित किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.