चंदौली, नवम्बर 24 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सोमवार को अपर स्वास्थ्य निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण वाराणसी मंडल डॉ. नरेंद्र देव शर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के अवसर पर गर्भवती महिलाओं में फल का वितरण किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे अपर स्वास्थ्य निदेशक ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के ग्रास रूट लेवल पर हुए क्रियान्वयन को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विकास सिन्हा से जानकारी ली।उन्होंने वार्ड लेबर रूम, दवा स्टोर का निरीक्षण करने के साथ ही अभिलेखों की जांच की। अपर स्वास्थ्य निदेशक ने अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिलाओं से मिलने वाली सुविधाओं को लेकर पूछताछ की औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.