सासाराम, दिसम्बर 10 -- सासाराम, एक संवाददाता। जिले की सरकारी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं को महज बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन जैसी जांच सुविधाएं ही मिल रही हैं। इन अस्पतालों में गर्भवती महिलाएं अल्ट्रासाउंड, ईसीजी आदि जांच सुविधाओं से वंचित है। जबकि, गर्भवती महिलाआं की जांच और इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा तमाम प्रकार के दावे किए जाते हैं। लेकिन, धरातल पर अधिकांश सरकारी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा नहीं मिल रही है। ऐसे में उन्हें निजी क्लिनिकों का सहारा लेना पड़ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...