रामगढ़, मई 10 -- मांडू, निज प्रतिनिधि। मांडूडीह पंचायत के पंचायत सचिवालय में एक समारोह का आयोजन कर गर्भवती महिलाओं के बीच मोनो प्रोटीन एवं हॉरलिक्स का वितरण किया गया। मौके पर सीसीएल के महाप्रबंधक कार्यालय कुजू ने करीब 45 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मोनो प्रोटीन और हॉर्लिक्स का वितरण किया। समारोह में मुख्य रूप से मुखिया बैजनाथ राम, सीएसआर पदाधिकारी तबरेज आलम, जानकी महतो, संजय मांझी, सेविका अरमिला देवी, सरिता देवी, मीना देवी, सुषमा देवी, पिंकी कुमारी, ललिता देवी, कौलेश्वरी देवी, कल्याणी देवी, लाभुक रिंकी देवी, पिंकी देवी, लक्ष्मी देवी, अंजनी देवी, रूबी देवी, कविता देवी आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.