गाजीपुर, फरवरी 17 -- रेवतीपुर। स्थित बीआरसी सभागार में "पोषण भी, पढ़ाई भी" कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के दूसरे दिन गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष जानकारी दी गई। सीडीपीओ वंदना गुप्ता ने कहा कि गर्भावस्था हर महिला के जीवन का महत्वपूर्ण दौर है, जिसमें मां और गर्भस्थ शिशु दोनों की सेहत का विशेष ध्यान जरूरी है। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेना चाहिए। भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, दूध व दुग्ध उत्पाद, मौसमी फल, साबुत अनाज और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करने चाहिए। आयरन, कैल्शियम, फोलिक एसिड और प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा बेहद आवश्यक है। दिन में तीन मुख्य भोजन और दो हल्के नाश्ते के साथ पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई। जंक फूड और अधिक तला-भुना भोजन से बचने को ...