जहानाबाद, फरवरी 9 -- मेहंदीया, निज संवाददाता प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य की जांच की गई। स्वास्थ्य जांच में खून की कमी, आयरन, प्रोटीन सहित अन्य तरह की जांच की गई एवं उन्हें दवाइयां भी दी गई। जांच के साथ-साथ महिला चिकित्सको द्वारा उन्हें खानपान, व्यायाम, सहित अन्य तरह के कार्य भी बताये गए। गौरतलब हो कि महीने के 9 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की जांच की जाती है। उन्हें उचित परामर्श एवं दवाइयां भी दी जाती है। इस अवसर पर महिला चिकित्सक डॉक्टर शबाना यास्मिन, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नंद बिहारी शर्मा, डॉक्टर प्रियंका रानी, डॉक्टर अनवर अहमद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...