भागलपुर, दिसम्बर 10 -- प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तारर में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सन्हौला के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार दास ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व देखभाल एवं जांच की गई। डॉ. संजीव कुमार दास ने बताया कि यह कार्यक्रम हर माह की नौ, 15 एवं 21 तारीख को आयोजित की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...