पूर्णिया, फरवरी 11 -- बायसी, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत बायसी प्रखंड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैरिया में चिकित्सक डॉक्टर फिरोज आलम एवं स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए सोमवार को विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आई गर्भवती महिलाओं की समुचित चिकित्सकीय जांच की गई। कार्यक्रम के दौरान पंजीकरण, ब्लड प्रेशर, वजन, पेट की जांच, हीमोग्लोबिन, शुगर एवं अन्य आवश्यक जांचें की गईं। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें उचित परामर्श एवं आवश्यकतानुसार रेफर किया गया। महिलाओं को पोषण, स्वच्छता, नियमित एएनसी जांच, खतरे के लक्षणों एवं संस्थागत प्रसव के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मौके पर सीएचओ, स्टाफ नर्स, एएनएम, एलटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.