लखनऊ, फरवरी 23 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश को एनीमिया मुक्त बनाने के लिए गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिला में खून की कमी होने पर फेरिक कार्बोक्सी माल्टोस (एफसीएम) इंजेक्शन की डोज दी जाएगी। इससे उसका हीमोग्लोबिन स्तर बढ़ जाएगा। ये इंजेक्शन सभी फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) पर उपलब्ध रहेंगे। इसके लिए प्रदेश के सात जिलों रायबरेली, सीतापुर, हरदोई, फतेहपुर, जालौन, श्रावस्ती व बहराइच के एफआरयू पर तैनात डाक्टरों व नर्स को प्रशिक्षित किया जाएगा। महानिदेशक परिवार कल्याण द्वारा भेजे गए पत्र के मुताबिक उत्तर प्रदेश तकनीकी सहयोग इकाई (यूपीटीएसयू) द्वारा मैटरनल एनीमिया मैनेजमेंट इनिशिएटिव (स्क्रीन, रेफर, ट्रैक, ट्रीट) परियोजना के तहत यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) व गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कालेज, कान...