मधेपुरा, फरवरी 10 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान के अंतर्गत सीएचसी तथा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से कुल 50 गर्भवती महिला पहुंची। डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा शुगर, बीपी, यूरिन , एचआईवी हीमोग्लोबिन, धड़कन एवं प्रसव जांच किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को खान-पान में सुधार, समय के साथ जांच आयरन की गोली एवं पौष्टिक आहार लेने के लिए कई आवश्यक सलाह दी । मौके पर आयरन, कैल्शियम सहित अन्य जरूरी दवाओं का नि:शुल्क वितरण किया गया। प्रभारी डॉक्टर राजेश कुमार रंजन ने बताया कि प्रत्येक महीना के नौ तारीख को शिविर का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.