बांदा, फरवरी 15 -- बांदा। संवाददाता जसपुरा थाना के नांदादेव गांव निवासी अंकित शिवहरे ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि तीन दिन पूर्व घर के सामने आरसीसी रोड बनी थी। पिता इंद्रदेव दरवाजे पर बैठे थे। तभी वीरेंद्र की पुत्री अनोखी वर्मा ने ताजी बनी सीसीरोड में बाइक चढ़ा दी। इससे गड्ढे बन गए। उलाहना देने पर अनोखी के पिता वीरेंद्र, भाई विराट, पत्नी नीलम, सोनम वर्मा, सीमा, निशा, जगतराम व राममनोहर की पत्नी एकराय होकर आए। घर में मां अनुसुइया व पांच माह की गर्भवती पत्नी सृष्टि को लात-घूसों से जमकर पीटा। इससे मां व पत्नी गंभीर घायल हो गईं। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और भाग गए। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.