हिन्दुस्तान संवाद, मई 23 -- यूपी के बलिया से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां सीएचसी सोनबरसा पहुंची प्रसूता दर्द से चीखती रही लेकिन अंदर बैठी स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वाय या फार्मासिस्ट में से कोई बाहर नहीं आया। करीब 15 मिनट तक तड़पती प्रसूता ने बरामदे में ही बच्चे को जन्म दिया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से माहौल गरमा गया है। सियासत भी तेज हो गई है। लक्ष्मणछपरा गांव के शंकर पटेल की पत्नी सविता पटेल को प्रसव पीड़ा हुई। ससुर परशुराम पटेल और रिश्ते की सास संगीता प्रसूता को लेकर एंबुलेंस से आधी रात के बाद 2 बजकर 24 मिनट पर सीएचसी सोनबरसा पहुंचे। बताया जाता है कि एंबुलेंस ड्राइवर अस्पताल के गेट पर ही उन्हें छोड़कर चला गया। परशुराम के अनुसार अस्पताल में कोई नहीं था। कुछ समय तक इंतजार के बाद भी कोई स्टाफ नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.