रामपुर, जनवरी 5 -- थाना क्षेत्र के गांव अकबराबाद निवासी महिला का विवाह दस माह पहले थाना मिलक खानम क्षेत्र के गांव कुम्हरिया कला निवासी शाहनबाज के साथ हुआ था। पिता द्वारा हैसियत अनुसार अपनी अपनी पुत्री को दहेज दिया गया था मगर ससुराल वाले खुश नहीं थे। आए दिन उसके साथ मारपीट करते। इस बीच वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि एक दिन उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति शाहनबाज,ससुर इस्लाम, सास शमीम जहां, नन्द सानिया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...