मथुरा, फरवरी 2 -- महिला अस्पताल से बिना उपचार गर्भवती को लौटाने के मामले में गठित टीम ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित द्वारा भी इस बारे में शिकायती पत्र दिया जा रहा है, जिससे लापरवाहों पर कार्रवाई हो सके। मामला महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल के पास लक्ष्मन गढ़ मोहल्ला में रहने वाले बंटी और उसकी पत्नी सपना से जुड़ा है। बंटी अपनी गर्भवती पत्नी को लेकर महिला अस्पताल पहुंचा था, लेकिन उसको भर्ती नहीं किया गया। ना डाक्टर ने देखा और ना स्टाफ ने। करीब दो-तीन घंटे तक अस्पताल परिसर में बैठे रहने के बाद वह पत्नी को लेकर घर आ गया था। रात्रि में प्रसव पीड़ा हुई तो पति बंटी ने प्रसव कराया। बाद में भाभी एवं अन्य पड़ोसी आ गए। हिन्दुस्तान द्वारा इस प्रकरण को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। जिसका संज्ञान महिला अस्पताल के सीएमएस डाक्टर अनिल कुमार ने लिया औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.