औरैया, जनवरी 1 -- गर्भवती को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस में ट्रक की टक्कर से सिलेंडर पेट पर गिर पड़ा था। जिससे पेट में ही नवजात की मौत हो गई थी। पीड़ित पिता ने मामले की तहरीर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ कोतवाली औरैया में दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली औरैया में दी गई तहरीर के अनुसार रूपचंद यादव, निवासी कुकुरखुर्द, थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ अपने परिवार के साथ ईंट भट्ठे पर रहकर मजदूरी करता है। 28 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 12 बजे उसकी पत्नी रजनी बाई यादव, जिनका गर्भकाल नौ माह पूरा हो चुका था, को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इस पर परिजनों ने 108 एम्बुलेंस को कॉल किया। एम्बुलेंस से रजनी बाई को अस्पताल ले जाया जा रहा था। एम्बुलेंस में पति रूपचंद, मोहित राम, लक्ष्मीबाई आदि सवार थे। तभी जनेतपुर इंडियन ऑयल की ओर से आ रहे एक ट्रक...