मुजफ्फरपुर, फरवरी 22 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले के सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ की कमी से गर्भवती के इलाज में कठिनाई आ रही है। स्त्री रोग से पीड़ित महिलाओं को सीएचसी में समुचित इलाज नहीं मिल रहा है। मजबूरन उन्हें एसकेएमसीएच या निजी अस्पताल में जाना पड़ रहा है। प्रतिदिन 100 से अधिक गर्भवती और स्त्री रोग से पीड़ित महिलाएं विशेषज्ञ से इलाज के लिए निजी अस्पताल जा रही हैं। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 16 सीएचसी है, जबकि सिर्फ सरैया सीएचसी में एक स्त्री रोग विशेषज्ञ की प्रतिनियुक्ति है। इनपर भी अस्पताल कम आने का आरोप है। वहीं, औराई सीएचसी में एक महिला चिकित्सक हैं, जो हफ्ते में दो दिन आती ही आती है। वहीं, पारू, कटरा, गायघाट, बंदरा व मीनापुर सीएचसी में महिला चिकित्सक ही नहीं है। मीनापुर में हाल में एक महिला चिकित्सक की प्रतिनियु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.