मुंगेर, फरवरी 6 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। मातृ मृत्यु की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों से सीधी भागीदारी की अपील की है। यदि किसी क्षेत्र में गर्भवती महिला की मृत्यु होती है, तो उसकी सूचना नि:शुल्क हेल्पलाइन नंबर 104 पर कॉल करके दी जा सकती है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि दी गई सूचना यदि जांच में सही पाई जाती है, तो सूचनादाता को एक हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य मातृ मृत्यु के हर मामले को सामने लाना और इसके कारणों की गहराई से समीक्षा करना है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कई बार गर्भवती महिलाओं की मृत्यु की जानकारी समय पर प्रशासन तक नहीं पहुंच पाती। खासकर ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में ऐसे मामले दबे रह जाते हैं, जिससे न तो सही आंकड़े मिल पाते हैं और न ही भविष्य के लिए जरूरी सुधार हो पाते हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.