मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। प्रखंड स्तरीय अधिकारियों की लेटलतीफी के कारण प्रधानमंत्री मातृवंदन योजना का लाभ जिले के पांच प्रखंडों की लाभार्थियों को नहीं मिल पा रहा है। प्रखंड स्तर पर नियुक्त बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) और महिला पर्यवेक्षिकाओं से स्तर से आवेदनों के सत्यापन में हीलाहवाली की जा रही है। इससे योजना से जुड़ी जिले की 25 सौ से अधिक महिला लाभार्थियों का भुगतान लंबित है। इसका खुलासा समेकित बाल विकास परियोजना (आईसीडीएस) के निदेशक की ओर से जारी पत्र से हुआ है। पत्र के अनुसार, प्रदेश स्तर पर भुगतान लटके रहने के मामलों की संख्या 50 हजार से अधिक है। मुजफ्फरपुर के पांच प्रखंडों में 1562 माताओं का भुगतान लंबित है। ये वे प्रखंड हैं, जहां लंबित मामलों की संख्या 100 या उससे ऊपर है। वहीं, 100 से कम लंबित माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.