गंगापार, जून 19 -- गर्भपात के दौरान महिला की मौत पर डीसीपी गंगानगर के आदेश पर पुलिस ने चार झोलाछाप डॉक्टरों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। बहरिया थाना के कपसा निवासी लालबाबू ने डीसीपी गंगानगर को पत्र लिखकर बताया कि उसकी पत्नी रेनू चार माह की गर्भवती थी। उसकी तबीयत खराब हुई तो उसे कपसा गांव स्थित एक क्लीनिक में सात जून को भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने रेनू का गर्भपात कराने की सलाह दिया और इलाज शुरू किया। जिसके कारण रेनू की हालत बिगड़ गई। कुछ देर बाद डॉक्टर ने अपने सहयोगी डाक्टर के साथ मिलकर रेनू को बाहर निकाल दिया। उसे दोनइया स्थित एक अस्पताल में भर्ती करा दिया। हालत में सुधार न होते देख उसे शकुंतला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान रेनू ने दम तोड़ दिया। रेनू की मौत के बाद मुख्यमंत्री के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कर रेन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.